अवधूत महायोगी दादागुरु भगवान
6 वर्षों से अखंड जारीदेश दुनिया का सबसे बड़ा दादागुरु का निराहार महाव्रत
अखंड निराहार · पंचम चरण

माँ नर्मदासेवा परिक्रमा

परिक्रमावासी मार्गदर्शिका

एक साधना - एक जागरणएक धर्म - एक धरा - एक परिवार

24 नवंबर 2026कार्तिक पूर्णिमा
सुबह 8:00 बजेयात्रा प्रारंभ
गौ मुख घाटओंकारेश्वर
माँ नर्मदा, धर्म, धरा, धेनु, प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण-संवर्धन के लिए पूर्ण समर्पित
प्रारंभ तिथि24 नवंबर 2026कार्तिक पूर्णिमा, मंगलवार
समयसुबह 8:00 बजेसमय से पहले पहुँचें
स्थानगौ मुख घाटओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश
एक दिन पहले23 नवंबर को आईडी कार्डभावसार धर्मशाला, ओंकारेश्वर
इस मार्गदर्शिका में क्या-क्या है

ये 5 बातें ज़रूर याद रखें

  1. 23 नवंबर को ही ओंकारेश्वर पहुँचें और भावसार धर्मशाला से अपना आईडी कार्ड ले लें।
  2. 24 नवंबर, सुबह 8 बजे गौ मुख घाट, ओंकारेश्वर से यात्रा शुरू होगी।
  3. अपने ग्रुप के साथ रहें। कहीं भी जाना हो तो पहले स्वयंसेवक को बताएँ।
  4. अपनी रोज़ की दवाइयाँ पूरी यात्रा के हिसाब से साथ रखें।
  5. मदद के नंबर मोबाइल में सेव करें और कागज़ पर भी लिख लें: 8989112999, 9907115789, 8989700012

१ आयोजन की जानकारी

विगत 6 वर्षों से सदी की सबसे कठोर अखंड निराहार महाव्रत साधना कर रहे रेवाखंड के महायोगी अवधूत दादागुरु भगवान की विश्व-विख्यात अखंड निराहार माँ नर्मदा सेवा परिक्रमा का यह पंचम चरण है, जो 24 नवंबर 2026 (कार्तिक पूर्णिमा) को बाबा ओंकार की नगरी ओंकारेश्वर तीर्थ से प्रारंभ होने जा रहा है।

ध्यान दें: कृपया यात्रा से एक दिन पहले, 23 नवंबर को ओंकारेश्वर की भावसार धर्मशाला आकर अपना आईडी कार्ड ले लें। 24 नवंबर की सुबह सीधे पहुँचने के भरोसे न रहें।

यह परिक्रमा पूरी तरह निःशुल्क है। पंजीकरण, आईडी कार्ड या किसी भी व्यवस्था के नाम पर कोई आपसे पैसे माँगे, तो पैसे न दें और तुरंत 8989112999 पर संपर्क करें।

२ दादागुरु भगवान का संदेश

दादागुरु भगवान सदैव कहते हैं :

  • माँ नर्मदा का पथ दुनिया का एक ऐसा पथ है जहाँ चलना साधना और बैठना आराधना बन जाती है।
  • यह वह असाधारण पथ है जहाँ चलने से देवत्व प्रकट होता है और व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
  • माँ नर्मदा कलयुग की संजीवनी हैं, इसलिए इस पथ पर चलने एवं माँ का सानिध्य पाने स्वयं देवता, ऋषि, साधु, संत भी लालायित रहते हैं।
  • इस पथ पर चलने से चक्र संतुलित होते हैं, क्योंकि माँ नर्मदा चक्रों की अधिष्ठात्री शक्ति हैं, जो चक्रों का समन्वय और संतुलन करती हैं।
  • इस पथ पर चलने से अनंत शक्तियों की अनुभूति होती है।

तो आइए, अवधूत दादागुरु भगवान के संग इस पावन निर्विकार दिव्य माँ नर्मदा पथ के पथिक बनें।

पुण्य सलिला माँ नर्मदा की कृपा की दिव्य अनुभूति कराने वाली इस पावन यात्रा में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

३ पंजीकरण कैसे करें

  1. नीचे दिया बटन दबाएँ, या मोबाइल का कैमरा खोलकर QR कोड स्कैन करें।
  2. जो लिंक खुले, उसके फॉर्म में सारी ज़रूरी जानकारी भरें।
  3. अगले पेज पर माँगे गए दस्तावेज़ अपलोड करके प्रक्रिया पूरी करें।
  4. फॉर्म जमा करने के बाद जो दिशा-निर्देश मिलें, उनका पालन करें।
पंजीकरण फॉर्म खोलें →

आपके साथ आने वाले हर व्यक्ति का पंजीकरण ज़रूरी है। पुष्टि का मैसेज संभालकर रखें। और जानकारी: dadaguru.org/narmada-parikrama

पंजीकरण के लिए स्कैन करें

४ साथ ले जाने का सामान

सिर्फ ज़रूरी सामान रखें। जो चीज़ रख ली, उस पर टिक करते जाएँ। आपकी लिस्ट इसी फोन में सेव रहेगी।

कागज़ात, दवाइयाँ और काम की चीज़ें

कपड़े और रोज़ की चीज़ें

सोने, भोजन और पूजा का सामान

५ नियम और अनुशासन

ये ज़रूर करें

  • परिक्रमा के दौरान अपना आईडी कार्ड हमेशा अपने पास रखें।
  • हमेशा अपने ग्रुप के साथ रहें। कहीं जाना हो तो पहले स्वयंसेवक को बताएँ।
  • तय रास्ते पर ही चलें और आयोजकों की बात मानें।
  • स्वयंसेवकों, साथ चलने वालों और गाँव के लोगों से विनम्रता से बात करें।
  • अपने सामान का ध्यान खुद रखें। बैग कहीं अकेला न छोड़ें।
  • मोबाइल चालू और चार्ज रखें।
  • कोई परेशानी हो, कुछ खो जाए या किसी का सामान मिले - तुरंत स्वयंसेवक या सहायता केंद्र को बताएँ।

ये बिल्कुल न करें

  • बिना बताए ग्रुप से अलग होना, या रास्ता छोड़कर अकेले आगे निकल जाना।
  • रात में बिना बताए रुकने की जगह से बाहर जाना।
  • झगड़ा, बदतमीज़ी या स्वयंसेवकों की बात न मानना।
  • सुनी-सुनाई या बिना पक्की की हुई बात आगे फैलाना।
  • किसी अनजान को OTP या बैंक की जानकारी देना।
  • अपनी तबीयत की परेशानी छिपाना, या डॉक्टर से पूछे बिना किसी और की दवा लेना।

६ सफ़ाई और माँ नर्मदा की सेवा

यह सेवा परिक्रमा है - हम जहाँ से गुज़रें, वह जगह पहले से ज़्यादा साफ़ छोड़कर जाएँ।

  • माँ नर्मदा में कुछ भी न डालें - न कचरा, न प्लास्टिक, न पूजा की सामग्री।
  • कचरा सिर्फ तय जगह या डस्टबिन में डालें। डस्टबिन न दिखे तो अपने बैग में रख लें।
  • प्लास्टिक और यूज़-एंड-थ्रो चीज़ें कम से कम इस्तेमाल करें। इसीलिए अपनी थाली-गिलास और बोतल साथ लाएँ।
  • थाली में उतना ही लें जितना खा सकें। भोजन और पानी बर्बाद न करें।
  • घाट, मंदिर और गाँव की परंपराओं का सम्मान करें।

७ सेहत और सुरक्षा

  • अपनी रोज़ की दवाइयाँ पूरी यात्रा के हिसाब से (थोड़ी एक्स्ट्रा) साथ रखें और समय पर लें। अपनी दवा किसी और को न दें।
  • कोई पुरानी बीमारी, एलर्जी या खास ज़रूरत हो तो निकलने से पहले डॉक्टर से पूछ लें, और उसकी जानकारी लिखकर अपने पास रखें।
  • खूब पानी पिएँ, बीच-बीच में आराम करें और अपनी क्षमता के हिसाब से ही चलें। किसी से होड़ न करें।
  • दर्द, चक्कर, साँस फूलना, चोट या बहुत ज़्यादा थकान हो तो रुक जाएँ और तुरंत स्वयंसेवक को बताएँ। इसे सहते हुए चलते न रहें।
  • पैरों में छाले पड़ें तो उन्हें न फोड़ें - साफ़ रखें और चिकित्सा दल को दिखाएँ।

८ ग्रुप से बिछड़ जाएँ तो

  1. घबराएँ नहीं। जहाँ हैं वहीं किसी सुरक्षित और आसानी से पहचानी जाने वाली जगह (मंदिर, दुकान, घाट) पर रुक जाएँ।
  2. अपने ग्रुप के स्वयंसेवक को फोन करें। अपना नाम, ग्रुप का नाम और आप अभी कहाँ हैं, यह बताएँ।
  3. फोन न लगे तो नीचे दिए आयोजन सहायता नंबर पर फोन करें।
  4. आसपास कोई स्वयंसेवक या सहायता केंद्र दिखे तो अपना आईडी कार्ड दिखाकर उनसे मदद लें।
  5. अनजान रास्ते पर अकेले आगे न बढ़ें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ न जाएँ।

९ मदद के नंबर

ये नंबर अभी अपने मोबाइल में सेव कर लें और एक कागज़ पर भी लिखकर जेब में रखें। नंबर पर टैप करते ही फोन लग जाएगा।

नर्मदा मिशन / दादागुरु - आयोजन सहायता

१० स्वयंसेवक और सेवा दल

आयोजन में पंजीकरण, भोजन, पानी, चिकित्सा, रुकने की व्यवस्था, रास्ता, महिला और परिवार सहायता, सफ़ाई, सुरक्षा, खोया-पाया और सूचना के लिए अलग-अलग सेवा दल हो सकते हैं। कौन-सा दल कहाँ मिलेगा, यह आयोजन स्थल पर बताया जाएगा।

  • स्वयंसेवक भी आपकी तरह सेवा करने आए हैं - उनका साथ दें और उनकी बात मानें।
  • अपनी परेशानी सही स्वयंसेवक को साफ़-साफ़ बताएँ।
  • कोई खास मदद चाहिए तो संकोच न करें, समय रहते बता दें।

११ घर से निकलने से पहले आखिरी जाँच

प्रिय परिक्रमावासी,

आपका सहयोग, विनम्रता, अनुशासन और सफ़ाई ही इस यात्रा को सबके लिए सुरक्षित और सुखद बनाएगी।

प्रकृति से प्रगति की ओर, संस्कृति से समृद्धि की ओर, सत्य से सनातन की ओर कदम बढ़ाएँ।

माँ नर्मदे हर! 🙏